न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत आमापाली में,आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय जरूरतों की जानकारी लेते हुए,ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।जन चौपाल के दौरान आमापाली की महिलाओं की एक प्रेरणादायी पहल भी सामने आई। गांव की माताओं-बहनों ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि में से स्वेच्छा से धनराशि एकत्रित कर भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रारंभिक निर्माण के लिए समर्पित की।
🟠महिलाओं की पहल की मंत्री ने की सराहना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा,कि आमापाली की बहनों ने स्वेच्छा और संकल्प के साथ मंदिर निर्माण में सहयोग दिया हैं। यह महिलाओं के आर्थिक योगदान के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व का उदाहरण हैं।उन्होंने कहा,कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज और सामुदायिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उनका स्वैच्छिक योगदान आपसी सहयोग, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता हैं।मंत्री ने इस पहल के लिए ग्राम पंचायत आमापाली की सभी माताओं-बहनों और सहभागी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,कि जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना सरकार की जनकल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।












