Nexis News

50 हजार में महिला को खरीदकर शादी कराने का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी,पखांजुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को मध्यप्रदेश ले जाने और कथित तौर पर 50 हजार रुपये में बेचकर, जबरन शादी कराने के आरोप में बांदे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया हैं।मामला बांदे थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को महिला के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के आष्टा थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 5 अगस्त को कार्रवाई कर महिला को जितेन्द्र राठौर के निवास से बरामद किया।

पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया,कि अनिता पवार, जमना लाल भील और जितेन्द्र राठौर ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया था। आरोप हैं,कि अनिता पवार उसे मध्यप्रदेश ले गई, जहां 50 हजार रुपये लेकर उसकी शादी कराने की बात सामने आई। महिला को कई महीनों तक घर में रखने का भी आरोप हैं।पुलिस ने मामले में अनिता पवार, जितेन्द्र राठौर और जमना लाल भील को गिरफ्तार किया हैं।

आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।फिलहाल बांदे पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामचंद्र साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजुर राकेश कुर्रे का बयान भी सामने आया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!