Nexis News

मवेशी तस्करी मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई,एक और आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026

रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में, एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए,एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुला अंसारी (39 वर्ष), निवासी ग्राम कुलुडीह, थाना सनावल, जिला बलरामपुर के रूप में हुई हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी उदय कुमार सिंह, निवासी ग्राम साकेत,थाना रामचंद्रपुर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था, कि कुछ आरोपी 6 रास गाय-बछड़ों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए बूचड़खाने ले जा रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास करने पर आरोपी मौके पर ही 6 मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए थे।मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व में ऐनुल एवं मौजूद्दीन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

🟠तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कथनों तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर,मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी रखी। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को अब्दुला अंसारी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई की हैं।पुलिस का कहना हैं,कि मवेशी तस्करी से जुड़े मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी रखते हुए अन्य संलिप्त आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!