Nexis News

राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

न्यूज डेस्क,राजनांदगांव,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026

दिग्विजय स्टेडियम में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में, आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। प्रतियोगिता 9 से 13 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।🟠खेल नगरी के रूप में विकसित हो रहा राजनांदगांव : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि राजनांदगांव में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गौरव की बात हैं। राजनांदगांव में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, कराटे और कुश्ती जैसे खेलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं।उन्होंने कहा कि राजनांदगांव को खेल नगरी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार खेल अधोसंरचना, कोर्ट, प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिक संसाधनों के विकास पर लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।🟠मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान : अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव को, संस्कारधानी के साथ-साथ खेलों की राजधानी बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का उल्लेख करते हुए कहा,कि राजनांदगांव और पूरे जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं।उन्होंने कहा, कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष 156 खिलाड़ियों को ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ घोषित किया गया हैं। वहीं ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया हैं। उपमुख्यमंत्री ने बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रखे गए अधोसंरचना संबंधी प्रस्तावों पर भी बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।🟠सांसद संतोष पाण्डेय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में उपलब्ध संसाधनों का खिलाड़ियों के हित में बेहतर उपयोग करने और खेल अधोसंरचना को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने दिया। इस अवसर पर राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर रैंकिंग हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा हैं। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!