Nexis News

साइबर क्राइम के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से,छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में संचालित होगा। अभियान के तहत साइबर ठगी, डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी।

🟠साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार,साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को साइबर अपराधों के तरीके और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।अभियान के दौरान लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा।

🟠स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों एवं युवाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

🟠पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा अभियान

अभियान का दायरा शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

🟠पोस्टर, पंपलेट और सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता

साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पोस्टर,पंपलेट,सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी और सावधानियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि साइबर अपराध से बचाव में सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण हैं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और साइबर अपराध की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

🟠15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ पुलिस का यह विशेष अभियान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों की रोकथाम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार,मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!