Nexis News

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 1947 में, देश के विभाजन के दौरान हिंसा,विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विभाजन की त्रासदी को भारतीय इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय बताते हुए कहा कि इस दौर की स्मृतियां आज भी देश की सामूहिक चेतना में दर्ज हैं।

🟠1947 का विभाजन इतिहास का पीड़ादायक अध्याय

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा,कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। असंख्य परिवारों ने अपनों को खोया और हिंसा की भयावह परिस्थितियों का सामना किया।उन्होंने कहा,कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन निर्दोष नागरिकों के त्याग, संघर्ष और पीड़ा को याद करने का अवसर हैं, जिन्होंने उस कठिन दौर को झेला। इतिहास के इस अध्याय को याद करना आने वाली पीढ़ियों को मानवीय मूल्यों और सामाजिक एकता का महत्व समझाने के लिए भी जरूरी हैं।

🟠राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया संदेश

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा,कि विभाजन की त्रासदी हमें यह सीख देती हैं,कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को हमेशा मजबूत बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा,कि एकजुट और समरस समाज ही सशक्त एवं विकसित भारत की नींव हैं।उन्होंने नागरिकों से इतिहास से सीख लेते हुए समाज में प्रेम,सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

🟠विभाजन में जान गंवाने वालों को किया नमन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन की विभीषिका के दौरान,अपनी जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा,कि उनकी स्मृतियां देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!