अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत,जनपद पंचायत वाड्रफनगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए। सांसद की मौजूदगी में निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों,अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे बच्चे, युवा और नागरिक कदम से कदम मिलाकर यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
🟠जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत कार्यालय वाड्रफनगर से, शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राजीव गांधी चौक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर उत्साह के साथ भाग लिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी, नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
🟠सांसद चिंतामणि महाराज ने लिया हिस्सा
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नागरिकों और विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने कहा,कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव और एकता का प्रतीक हैं। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व से जुड़ने का अवसर मिलता हैं।उन्होंने कहा,कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी हैं।
🟠हर घर तिरंगा फहराने की अपील
यात्रा के दौरान नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।तिरंगा यात्रा ने वाड्रफनगर में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया तथा लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।












