मुख्यमंत्री का आज जशपुर दौरा : चरौदा में सेवा संवाद यात्रा,परमशाला में कीर्तन महोत्सव का करेंगे समापन,कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आज रविवार को रायपुर से जशपुर तक व्यस्त दौरा कार्यक्रम निर्धारित हैं। इस दौरान वे रायपुर के बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम चरौदा में सेवा संवाद यात्रा और ग्राम परमशाला में,आयोजित कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम हैं।

🟠चरौदा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास,सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:45 से 11:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।इसके बाद सुबह 11:15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 11:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम चरौदा के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे मुक्तेश्वर शिव मंदिर परिसर, चरौदा पहुंचकर दोपहर 12:25 बजे तक आयोजित सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे।🟠परमशाला में कीर्तन महोत्सव का समापन, भूमिपूजन-लोकार्पण भी

चरौदा से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे जशपुर जिले के, कांसाबेल विकासखंड स्थित बगिया पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा ग्राम परमशाला के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:20 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।ग्राम परमशाला में दोपहर 2:20 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह के साथ भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह रहने की उम्मीद हैं।

🟠 शाम 5 बजे बगिया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री,वहीं करेंगे रात्रि विश्राम

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे ग्राम परमशाला से कार द्वारा रवाना होंगे। शाम 5 बजे कांसाबेल विकासखंड के बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा और वे बगिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे।मुख्यमंत्री के इस दौरे में रायपुर के चरौदा से लेकर जशपुर के परमशाला तक विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित हैं। सेवा संवाद यात्रा, कीर्तन महोत्सव के समापन और विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें