अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20नवंबर2026
चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से हुई असामयिक बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल से लेकर कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में, रखी उपज पर बारिश और नमी का खतरा मंडराने लगा हैं। किसानों की फसल को संभावित नुकसान से बचाने और प्रभावित किसानों को बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए बलरामपुर कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की हैं।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की हैं,कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए,अपनी फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करें। वहीं, चक्रवाती तूफान या असामयिक बारिश से बीमित फसल को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना देना अनिवार्य हैं। किसान कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 10 दिनों के भीतर प्रभावित फसल का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों के दावों का निराकरण किया जाएगा।
🟠72 घंटे के भीतर शिकायत करना जरूरी,नहीं तो प्रभावित हो सकता हैं,बीमा दावा
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय-सीमा में देना बेहद जरूरी हैं। जिन किसानों की बीमित फसल को चक्रवाती तूफान और असामयिक बारिश से नुकसान पहुंचा हैं,वे नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं।समय पर शिकायत मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा 10 दिनों के भीतर प्रभावित फसल का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस दौरान फसल की वास्तविक स्थिति, नुकसान की प्रकृति और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जाएगा। इसलिए किसानों को सलाह दी गई हैं,कि नुकसान होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें।
🟠कटाई के बाद खेत में रखी धान की फसल को भी मिलेगा बीमा सुरक्षा का लाभ
कृषि विभाग ने किसानों को राहत देते हुए बताया हैं,कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कटाई के बाद, खेत में सुखाने के लिए रखी गई बीमित धान की फसल यानी करपा को भी निर्धारित शर्तों के अनुसार बीमा सुरक्षा प्राप्त हैं। यह सुविधा फसल कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों की अवधि तक लागू रहती हैं।इस अवधि के दौरान योजना में शामिल निर्धारित जोखिमों के कारण फसल को नुकसान होने पर किसान बीमा दावा कर सकते हैं। ऐसे में जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल खेतों या खलिहानों में रखी हैं,उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
🟠खेतों में जलभराव से फसल खराब हुई तो इस आधार पर होगा आकलन
बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल में जलभराव होने की स्थिति में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के, प्रावधानों के अनुसार नुकसान का आकलन किया जाएगा। कृषि विभाग के मुताबिक ऐसे मामलों में फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त उपज के आंकड़ों के आधार पर बीमा दावे के भुगतान की गणना की जाएगी।विभाग ने किसानों को सलाह दी हैं,कि वे अपने खेतों की नियमित निगरानी करें और जहां संभव हो,वहां पानी की निकासी की व्यवस्था करें, ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
🟠बीमा क्लेम के लिए शिकायत करते समय ये दस्तावेज रखें तैयार
फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराने के दौरान किसानों को कुछ जरूरी जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। इनमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, गांव, तहसील, जिला, खेत का खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर, नुकसान का विवरण और नुकसान होने की तारीख शामिल हैं।कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी हैं,कि वे बीमा संबंधी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाली संदर्भ संख्या को भी सुरक्षित रखें,ताकि भविष्य में शिकायत की स्थिति जानने में परेशानी न हो।
🟠फसल नुकसान की जानकारी राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दें
कृषि विभाग ने कहा हैं,कि चक्रवाती तूफान के कारण फसल को नुकसान होने पर किसान केवल ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर पर शिकायत तक सीमित न रहें, बल्कि तत्काल राजस्व विभाग के मैदानी अमले और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी इसकी जानकारी दें।इसके साथ ही प्रभावित किसान अपने खेतों और फसल की स्थिति की फोटो एवं वीडियो बनाकर सुरक्षित रखें। फसल की क्षति का स्पष्ट विवरण दिखाई देने वाले फोटो और वीडियो जरूरत पड़ने पर नुकसान के आकलन में सहायक हो सकते हैं।
🟠खलिहान में रखी धान को पॉलिथीन और तिरपाल से ढककर रखें किसान
असामयिक बारिश की आशंका को देखते हुए,कृषि विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। विभाग ने कहा हैं,कि खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल तथा करपा को पॉलिथीन या तिरपाल से अच्छी तरह ढककर रखें। जहां संभव हो, फसल को ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश का पानी उसमें प्रवेश न कर सके।इसके अलावा फसल के आसपास पानी जमा न होने दें और जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। विभाग के अनुसार समय रहते किए गए छोटे-छोटे बचाव के उपाय किसानों की मेहनत से तैयार उपज को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं।
🟠किसानों के लिए जरूरी सूचना
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की हैं, कि वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें। बीमित फसल को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर 14447 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दें, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा लाभ मिल सके।












