न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19नवंबर2026
सरगुजा जिले में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में मणिपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जिला अस्पताल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपये बताई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया हैं।
🟠पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था प्रार्थी, पार्किंग से गायब मिली बाइक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल दुबे निवासी करवा, चौकी लटोरी, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर 18 नवंबर 2026 को अपनी पत्नी के साथ टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-EG-2096 से जिला अस्पताल पहुंचा था। उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की और अंदर चला गया।कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद प्रार्थी ने थाना मणिपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
मामले में थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 199/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(बी) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम चोरी गई मोटरसाइकिल और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि रनपुरकला निवासी होलसाय राजवाड़े और ऋषि राजवाड़े काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर थाने लाया और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
🟠बाइक और 6 हजार रुपये नकद बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई हैं
🔸️होलसाय राजवाड़े (25 वर्ष), पिता हरिशंकर राजवाड़े, निवासी रनपुरकला, थाना गांधीनगर।
🔸️ऋषि राजवाड़े (26 वर्ष), पिता सुकुल राजवाड़े, निवासी रनपुरकला, थाना गांधीनगर।
पुलिस ने आरोपी होलसाय राजवाड़े के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल,जिसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई हैं,बरामद की। वहीं आरोपी ऋषि राजवाड़े के कब्जे से 6 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।इस तरह पुलिस ने कुल करीब 1 लाख 56 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, अनिल सिंह और सैनिक दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।











