बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान जब्त

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,19नवंबर2026

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही, अवैध धान परिवहन और बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी हैं। सीमावर्ती राज्यों से बिना वैध दस्तावेज धान लाकर खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,दो ट्रैक्टरों सहित कुल 116 बोरी धान जब्त किया हैं।जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार आई.सी. यादव एवं मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज धान का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।

🟠उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था 53 बोरी धान

पहली कार्रवाई में टीम ने तेजस्वर यादव के महिंद्रा ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान ट्रैक्टर में 53 बोरी धान लोड मिला, जिसे उत्तर प्रदेश से बिना वैध दस्तावेज के कामेश्वरनगर ले जाया जा रहा था। दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

🟠दूसरी कार्रवाई में भी धान से लदा ट्रैक्टर जब्त

वहीं, दूसरी कार्रवाई में ग्राम रौंदा के नदी किनारे चूनापत्थर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता का धान से लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। जांच के बाद इस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया।दोनों कार्रवाई में कुल 116 बोरी धान और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनों और धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए डिंडो चौकी के सुपुर्द किया गया हैं।

🟠कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन और अवैध बिक्री के मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें