बलरामपुर में गांजा खरीदने-बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार,2.1 किलो गांजा और 7,200 रुपये जब्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20नवंबर2026

बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के, खिलाफ बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, गांजा खरीदने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया हैं।

🟠मुखबिर की सूचना पर बेलसर के पास पुलिस की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। इसी दौरान थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

🟠पूछताछ में सामने आया गांजा बेचने वाले का नाम

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नोहर साय कुजूर (66 वर्ष),पिता स्वर्गीय कोंदा साय कुजूर, निवासी ग्राम बेलसर,थाना शंकरगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया,कि उसने यह गांजा ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदा था।आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सरनाडीह में दबिश दी और दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय लल्लू सिंह, निवासी ग्राम सरनाडीह, थाना बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

🟠विक्रेता के कब्जे से मिला 1.493 किलो गांजा और नकदी

पुलिस ने दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से 1 किलो 493 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये नकद बरामद किए। इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा और 7,200 रुपये नकद जब्त किए गए।

🟠एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बलरामपुर में, अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20(ख)(ii)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। दोनों आरोपियों को 19 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया हैं। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी हैं।

🟠मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को देने की अपील

बलरामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि जिले में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया हैं,कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें