जशपुर के 5 आदिवासी युवाओं को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान,अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था देगी रॉक क्लाइंबिंग गाइड की ट्रेनिंग

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2026

छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचल जशपुर के पांच युवाओं ने,अपनी मेहनत, हौसले और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। अब इन युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड के रूप में पहचान बनाने का अवसर मिलने जा रहा हैं। जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल, क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ हैं। दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में उन्हें आधुनिक क्लाइंबिंग तकनीक,सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह उपलब्धि जशपुर के लिए इसलिए भी खास हैं,क्योंकि यहां के युवा अब केवल पर्वतारोहण अभियानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, जशपुर को साहसिक एवं इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों को भी इससे नई मजबूती मिलने की उम्मीद हैं।

🟠पांच युवाओं का चयन, दिसंबर में शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

PCGI के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत,रुसनाथ भगत,सचिन कुजूर,प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। इन युवाओं को दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल ROMP के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण और मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को PCGI लेवल-1 तथा एक युवा को उन्नत लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद हैं।इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग की तकनीकी जानकारी,सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल,जोखिम प्रबंधन और पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से क्लाइंबिंग कराने की पेशेवर दक्षता हासिल होगी। इससे जशपुर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित गाइडों की टीम तैयार हो सकेगी।

🟠5,340 मीटर ऊंची हिमालयी चोटी पर चढ़ाई कर बनाया नया रास्ता

जशपुर के इन युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण से पहले ही पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित की हैं। वर्ष 2025 में आयोजित ट्राइबल हिमालयन एक्सपीडिशन के दौरान जशपुर की टीम ने,हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 5,340 मीटर ऊंचे जगत्सुख-1 शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण किया था।इस अभियान की सबसे खास उपलब्धि यह रही,कि टीम ने शिखर तक पहुंचने के लिए एक नया चढ़ाई मार्ग तैयार किया। इस मार्ग का नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ रखा गया।अल्पाइन शैली में आयोजित इस पर्वतारोहण अभियान में युवाओं ने कठिन परिस्थितियों के बीच साहस, अनुशासन,टीम भावना और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। इस अभियान को 15 से अधिक प्रायोजकों का सहयोग भी प्राप्त हुआ था। वहीं, वर्ष 2026 में युवा पर्वतारोही तेजल भगत को CLAW की ओर से प्रायोजन मिला, जिससे उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

🟠मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता, साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के युवाओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा,कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ जशपुर यह उदाहरण प्रस्तुत कर रहा हैं,कि दूरदर्शी प्रशासन और समुदाय की भागीदारी से भारत को वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता हैं।राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा,स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन की संभावनाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। जशपुर के युवाओं का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन इसी प्रयास की महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

🟠वर्ष 2024 में शुरू हुई पहल,अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची पहचान

जशपुर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आदिवासी युवाओं को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित करने की, पहल वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के नेतृत्व में शुरू की गई थी।इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक और भौगोलिक विशेषताओं का उपयोग करते हुए,स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को पहचानना,उन्हें पर्वतारोहण एवं रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण देना और पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर विकसित करना था।इस पहल को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की माउंटेन गाइडिंग एवं आउटडोर प्रशिक्षण संस्था ‘पहाड़ी बकरा एडवेंचर’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने युवाओं को शुरुआती स्तर से प्रशिक्षण देकर उन्हें साहसिक खेलों और पर्वतारोहण अभियानों के लिए तैयार किया। लगातार अभ्यास और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप इन युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अब अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण तक पहुंच बनाई हैं।

🟠जशपुर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर,स्थानीय युवा बनेंगे पेशेवर गाइड

जशपुर की पहाड़ियां,चट्टानी क्षेत्र,जंगल और प्राकृतिक सुंदरता साहसिक पर्यटन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। यहां रॉक क्लाइंबिंग सहित कई एडवेंचर गतिविधियों के विकास की संभावनाएं हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता से जिले में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और व्यवस्थित क्लाइंबिंग का अनुभव मिल सकेगा।इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन उद्यमी बनने के नए अवसर विकसित होंगे।इस पहल का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प मिलेंगे। उन्हें आजीविका के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन करने के बजाय स्थानीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

🟠एडवेंचर के साथ जनजातीय संस्कृति को भी मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर को, साहसिक पर्यटन के साथ इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल में स्थानीय जनजातीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा हैं।जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित आउटडोर एडवेंचर सेक्टर का संचालन स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आदिवासी युवाओं के स्वामित्व वाले निजी उद्यम के माध्यम से किया जा रहा हैं। इससे युवाओं को केवल रोजगार ही नहीं,बल्कि पर्यटन गतिविधियों के संचालन,प्रबंधन और उद्यमिता से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा हैं।इसके अलावा होमस्टे सुविधाओं का विकास,अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन आयोजन, प्रतिवर्ष अक्टूबर में आयोजित होने वाला युवा महोत्सव, मोटरबाइक अभियान, कृषि पर्यटन और जनजातीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं। पर्यटन विकास के साथ प्राकृतिक पर्यावरण, जैव विविधता और स्थानीय परंपराओं के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा हैं।

🟠जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को मिला मंच, जशपुर के लिए खुलीं नई संभावनाएं

जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं का अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए चयन पूरे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि हैं। यह सफलता बताती हैं,कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर दूरस्थ जनजातीय अंचलों के युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।हिमालय की ऊंची चोटियों पर अपनी प्रतिभा साबित करने वाले ये युवा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर गाइड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे न केवल जशपुर के साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी,बल्कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें