बलरामपुर में बाइक चोर पर पुलिस का शिकंजा,बस स्टैंड से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद,आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2026

जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में राजपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे 4 दिसंबर 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

🟠बस स्टैंड में खड़ी मोटरसाइकिल पर चोर ने किया हाथ साफ

मामला राजपुर बस स्टैंड का हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम राजपुर निवासी अनिल कश्यप पिता सुरेश कश्यप ने 20 नवंबर 2026 को थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया,कि बस स्टैंड राजपुर से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं।शिकायत मिलते ही राजपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 290/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

🟠पूछताछ में खुली चोरी की परतें,आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सनेश्वर बादी (26 वर्ष), पिता लवंग साय, निवासी ग्राम बगाढ़ी, थाना राजपुर से पूछताछ की। जांच और पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की। साथ ही गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।

🟠न्यायालय में पेशी के बाद जेल रवाना हुआ आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को 21 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी राजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे 4 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विवेचना जारी हैं।इस कार्रवाई के साथ राजपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें