सरगुजा में घर के पीछे चल रहा था,गांजे की पुड़िया बेचने का खेल, पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा,2.32 लाख का गांजा जब्त

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2026

सरगुजा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। थाना गांधीनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर के पीछे स्थित बाड़ी में छिपाकर रखा गया 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 32 हजार रुपये बताई गई हैं। पुलिस के मुताबिक,आरोपी कागज और प्लास्टिक की पन्नी में 50 और 100 रुपये की पुड़िया बनाकर गांजे की बिक्री कर रहे थे।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,20 नवंबर 2026 को थाना गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि बनारस रोड चठिरमा निवासी रिपन बाला अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के पीछे बाड़ी में गांजा छिपाकर बेच रहा हैं। आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेच रहे थे।सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गांधीनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। पुलिस ने मौके से संदिग्ध पति-पत्नी को पकड़कर पूछताछ की।

🟠बाड़ी में सफेद झोले के अंदर छिपाकर रखा था गांजा

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान रिपन बाला (53 वर्ष),पिता स्वर्गीय महानंद बाला और उनकी पत्नी के रूप में हुई। दोनों बनारस रोड चठिरमा, थाना गांधीनगर क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस टीम ने विधिवत तलाशी ली तो घर के पीछे बाड़ी के पास छिपाकर रखा गया सफेद रंग का प्लास्टिक झोला मिला। इसकी जांच करने पर उसमें से कुल 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर उसकी कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपये आंकी हैं।

🟠NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज,दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध का साक्ष्य मिलने पर,थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 750/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

🟠संयुक्त पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक शिव कुमार कुर्रे, आनंद मिंज, महिला आरक्षक रीना दुबे तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अशोक यादव और मनीष सिंह सक्रिय रहे।सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले, में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें