रामानुजगंज के लरंगसाय कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात,जल्द शुरू होगा नए भवन का निर्माण,2500 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,22नवंबर2026

रामानुजगंज क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रामानुजगंज को बड़ी सौगात मिली हैं। शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में, अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने 2 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की हैं। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी हैं। दो दिन पूर्व टेंडर खुलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद हैं। नए भवन के निर्माण से महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 2500 छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।लंबे समय से अतिरिक्त भवन और कक्षों की आवश्यकता महसूस कर रहे महाविद्यालय के लिए यह स्वीकृति महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप शैक्षणिक संसाधनों का विस्तार होने से महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। इस उपलब्धि को स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के, प्रयासों और क्षेत्र में शिक्षा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया गया हैं।

🟠37 वर्षों से क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र हैं महाविद्यालय

शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, रामानुजगंज वर्ष 1987 से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। यह संस्थान रामानुजगंज के साथ आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं।वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 1600 नियमित विद्यार्थी तथा 900 स्वाध्यायी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार यहां कुल करीब 2500 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार को देखते हुए, अतिरिक्त भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।अब नए भवन के निर्माण से महाविद्यालय में अतिरिक्त शैक्षणिक स्थान उपलब्ध होगा। इससे कक्षाओं के संचालन में सुविधा मिलने के साथ विद्यार्थियों को, बेहतर और व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। साथ ही महाविद्यालय की आधारभूत संरचना को भी नई मजबूती मिलेगी।

🟠टेंडर प्रक्रिया पूरी, निर्माण कार्य शुरू होने की बढ़ी उम्मीद

अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए शासन से 2 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के, बाद परियोजना की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई हैं। दो दिन पूर्व टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी हैं। अब जल्द ही महाविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।🟠अश्विनी गुप्ता और विकास कुमार गुप्ता ने मंत्री रामविचार नेताम का जताया आभार

महाविद्यालय को अतिरिक्त भवन की स्वीकृति मिलने पर विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता और जनभागीदारी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विकास कुमार गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।उन्होंने अपनी ओर से महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, महाविद्यालय परिवार और नगरवासियों की ओर से मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा,कि यह स्वीकृति रामानुजगंज में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

🟠विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया प्रयास : अश्विनी गुप्ता

महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता ने कहा कि रामानुजगंज में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए,मंत्री रामविचार नेताम द्वारा किया गया प्रयास अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी हैं। अतिरिक्त भवन का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे महाविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी और रामानुजगंज को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

🟠हजारों विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण की पहल : विकास कुमार गुप्ता

जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विकास कुमार गुप्ता ने कहा,कि रामानुजगंज क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए मंत्री रामविचार नेताम का यह प्रयास सराहनीय हैं। यह केवल एक नए भवन का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के सपनों को, साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे महाविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी और छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

🟠स्वीकृति से महाविद्यालय परिवार में उत्साह, निर्माण शुरू होने का इंतजार

2 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालय परिवार, जनभागीदारी प्रबंधन समिति और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल हैं। अब सभी की निगाहें निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं। अतिरिक्त भवन तैयार होने से न केवल महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि रामानुजगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें