रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र,अब रिहाई के बाद आत्मनिर्भर बनने की मिलेगी राह

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2026

जेल की चारदीवारी के भीतर भी भविष्य को संवारने और नई शुरुआत करने का अवसर मिल सकता हैं। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। इस पहल के तहत केंद्रीय जेल रायपुर में कंप्यूटर शिक्षा और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 70 बंदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें 40 पुरुष और 30 महिला बंदी शामिल हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना हैं।भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय तथा छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के, संयुक्त तत्वावधान में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत 40 पुरुष बंदियों को ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 30 महिला बंदियों ने ‘असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस)’ के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

🟠‘निश्चय कार्यक्रम’ से बंदियों को मिल रहा नई जिंदगी का अवसर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा,कि जेलों में बंदियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना सुधारात्मक प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। ‘निश्चय कार्यक्रम’ इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में सार्थक पहल हैं।उन्होंने कहा,कि आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का आधार बन चुकी हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण से बंदियों में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर और हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण मिलने से वे रिहाई के बाद अपना काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।🟠केवल हुनर नहीं, आत्मविश्वास और सम्मान भी बढ़ाएगा प्रशिक्षण

महानिदेशक गुप्ता ने कहा,कि कौशल विकास केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं हैं,बल्कि इससे व्यक्ति के आत्मसम्मान,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता हैं। बंदियों को उपयोगी हुनर से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य हैं।

🟠शिक्षा और कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन शिक्षण संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों को बधाई दी। उन्होंने कहा,कि शिक्षा और कौशल विकास व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने की नई संभावनाएं भी प्रदान करते हैं। तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता के माध्यम से बंदी भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।🟠जेलों को सुधार और पुनर्वास का केंद्र बनाने पर जोर

‘निश्चय कार्यक्रम’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य उनके व्यक्तित्व विकास, व्यवहार में सकारात्मक बदलाव और पुनर्वास की संभावनाओं को मजबूत करना हैं।इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों को जेल में बिताए जा रहे समय का रचनात्मक उपयोग करने का अवसर देते हैं। साथ ही रिहाई के बाद उन्हें सम्मानजनक आजीविका हासिल करने और समाज में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती हैं।कार्यक्रम में केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री,जन शिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक अतुल सिंह तथा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, नई दिल्ली के छत्तीसगढ़-झारखंड स्टेट एंगेजमेंट ऑफिसर वैभव अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें