संदिली सिंह,रायपुर,10अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय।
रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम-बगिया स्थित कैंप कार्यालय में,भावनात्मक माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएँ, मितानिन और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने,मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर,आभार व्यक्त किया और उनके दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने सभी बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा,कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “मोदी जी की गारंटी का अर्थ हैं—वादा पूरा होने की गारंटी।”
मुख्यमंत्री ने जशपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया,कि जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं उद्यानिकी कॉलेज, 200 बिस्तरों का अस्पताल और हर्राडांड (कुनकुरी) में प्रदेश का पाँचवाँ पावर प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया,कि जशपुर के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
🔸️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
🔸️उपेंद्र यादव
🔸️सुनील गुप्ता
🔸️सरगुजा कमिश्नर : नरेंद्र दुग्गा
🔸️आईजी : दीपक कुमार झा
🔸️जिला पंचायत सीईओ : अभिषेक कुमार
🔸️स्व-सहायता समूह की बहनें और लाभार्थी महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।












