संदिली सिंह,रायपुर,30अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आठ दिन के सफल जापान और दक्षिण कोरिया दौरे के बाद आज रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। जनसमूह ने पुष्पवर्षा और गजमालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। लोगों की भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और इस विदेश यात्रा की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री को 100 मीटर की दूरी तय करने में लगभग 15 मिनट लग गए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और आभार जताया।
🟠विदेश दौरे से छत्तीसगढ़ में खुलेगा निवेश का नया अध्याय
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा बेहद सफल रही हैं। इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान जापान ने भारत में 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण हिस्सा मिलेगा। इससे प्रदेश में एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ने की संभावनाएँ मजबूत हुई हैं,और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।
🟠जापान और कोरिया से निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने बताया,कि यात्रा के दौरान जापान और कोरिया दोनों देशों से टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में निवेश की सहमति बनी हैं।कई औद्योगिक संस्थानों ने छत्तीसगढ़ में निवेश प्रस्ताव भी दिए हैं।
उन्होंने कहा,कि दोनों देशों के व्यापार संगठनों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, अनुदान प्रावधानों और मजबूत बुनियादी ढाँचे के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा,कि छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य हैं,जिसने डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की हैं और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता भी दी जा रही हैं।
🟠ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का आकर्षण
जापान के ओसाका शहर में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ ने विशेष पवेलियन लगाया था,जहाँ प्रतिदिन 30 हजार से अधिक लोग पहुँचे। मुख्यमंत्री ने बताया,कि छत्तीसगढ़ का पवेलियन एकमात्र ऐसा रहा जिसने पूरी जानकारी जापानी भाषा में दी। इससे जापानी निवेशकों को राज्य की संभावनाएँ समझने में आसानी हुई और व्यापक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
🟠पहली बार दक्षिण कोरिया पहुँचा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल
मुख्यमंत्री ने बताया,कि पहली बार दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल गया। यहाँ राज्य की जानकारी कोरियन भाषा में दी गई, जिससे निवेशकों से बेहतर संवाद संभव हुआ। इस दौरान आईसीसीके के साथ एमओयू हुआ, जिसके तहत यह संगठन छत्तीसगढ़ का नॉलेज पार्टनर बनेगा। इससे नई औद्योगिक नीति के अनुरूप उद्योगों के लिए स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
🟠पूरी दुनिया में बनाएँगे छत्तीसगढ़ की पहचान
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “इस यात्रा से हमने साबित किया हैं, कि हम केवल देश भर के बड़े निवेश केंद्रों तक ही सीमित नहीं रहेंगे। हम पूरी दुनिया में जाएंगे, छत्तीसगढ़ के उत्पादों के लिए बाजार तैयार करेंगे और निवेश लेकर आएंगे।”












