संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने,आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें,नए दायित्व की बधाई दी और प्रदेश की जनता के लिए नई उम्मीदें लेकर आने की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास हैं,कि मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुभव, निष्ठा और समर्पण से प्रदेश के विकास को नई गति और नई दिशा मिलेगी। उनकी दक्षता और दूरदृष्टि राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”
गौरतलब हैं,कि हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को,कैबिनेट में शामिल किया गया हैं। उन्हें प्रदेश के विकास और जनता कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस कदम को राज्य की राजनीति में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा हैं,जो नए मंत्रियों की भूमिका और जिम्मेदारी को उजागर करता हैं।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री ने विकास की नई राह पर कार्य करने का संकल्प साझा किया। राज्य में निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में नए प्रयासों को तेज करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया।
प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में इस मुलाकात को सकारात्मक और उत्साहवर्धक संकेत माना जा रहा है, जिससे जनता को विकास की नई उम्मीदें जुड़ी हैं।












