संदिली सिंह,अंबिकापुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रतापगढ़ स्थित DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ,कथित शारीरिक दुराचार और उठक-बैठक करवाने का मामला सामने आया हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए,विधायक रामकुमार टोप्पो और सांसद चिंतामणि महाराज ने बच्ची के इलाज के लिए रायपुर एम्स में रेफर करने के लिए पत्र जारी किए। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्ची को राजधानी रायपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी हैं।
इलाज के दौरान मासूम बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हैं, जिसमें वह स्पष्ट रूप से तकलीफ़ में दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश फैल गया हैं।पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।












