संदिली सिंह,अंबिकापुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अंबिकापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में,मंत्री ओ पी चौधरी ने जीएसटी सुधार के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करते हुए कहा,कि यह सुधार आम आदमी, व्यापारी और किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा।
ओ पी चौधरी ने बताया,कि जीएसटी सुधार के तहत स्लैब में सरलीकरण, कर दरों में कमी और कई उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करना शामिल हैं। इससे रोजमर्रा की वस्तुएँ, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल उत्पाद किफायती होंगे। उन्होंने यह भी बताया,कि जीएसटी करदाता संख्या 66.5 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई हैं,और वित्त वर्ष 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये रहा।
मंत्री ने कहा,कि यह सुधार विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों और हस्तशिल्प क्षेत्र को लाभ देगा, किसानों की लागत कम करेगा और ग्रामीण आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा राष्ट्रहित में हैं,और जनता की जेब में पैसा बढ़ाने वाले निर्णय लिए जा रहे हैं।
🟠प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति
मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, मयंक जायसवाल, रवि जायसवाल, भूपेंद्र सिंह।












