Nexis News

बस्तर–सरगुजा के युवाओं को मिलेगा मुफ्त होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

संदिली सिंह,बस्तर/छत्तीसगढ़,11सितंबर2025, विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में पर्यटन और संस्कृति के विकास को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा, कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता हैं। इसी क्रम में बस्तर और सरगुजा अंचल के युवाओं के लिए मुफ्त होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण शुरू करने का ऐलान किया गया।

🟠युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

बैठक में बताया गया,कि होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार दोनों से जोड़ेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए ,कि प्रशिक्षण योजनाओं को व्यवहारिक और परिणाममुखी बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को सीधे पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिल सकें।

🟠पर्यटन स्थलों और आयोजनों पर विशेष फोकस

मंत्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी संस्कृति और प्राकृतिक धरोहरों से हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि,

🔸चक्रधर समारोह,

🔸बस्तर दशहरा,

🔸राजगढ़ महोत्सव

जैसे आयोजनों को और भव्य व आकर्षक बनाया जाए। साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को देश-दुनिया के सामने लाया जाए।

🟠स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन

पर्यटन मंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े कलाकार ही यहां की आत्मा हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने से न केवल सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित होगी, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार और सम्मान भी मिलेगा। पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, बैठक में आगामी पर्यटन आयोजनों की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा,कि योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की पर्यटन और संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जाएगी।

🟠Nexis News विश्लेषण:

यह फैसला छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर हैं। साथ ही पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के प्रयास राज्य को एक नए पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

#छत्तीसगढ़ #पर्यटन #संस्कृति #राजेशअग्रवाल #बस्तर #सरगुजा #होटलमैनेजमेंट #NexisNews

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!