संदिली सिंह,अंबिकापुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित रामगढ़ पर्वत अध्ययन समिति ने आज रामगढ़ पर्वत क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल, समिति सदस्य एवं विधायक रेणुका सिंह तथा प्रदेश महामंत्री भाजपा अखिलेश सोनी इस दौरे में शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और समाज प्रमुखों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना। समिति ने क्षेत्र के पर्यटन, सांस्कृतिक महत्व और विकास की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की।
समिति संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा,
“रामगढ़ पर्वत क्षेत्र का वास्तविक अध्ययन कर हम सभी तथ्यों और जानकारियों का संकलन कर रहे हैं। समिति शीघ्र ही प्रदेश भाजपा को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिससे क्षेत्र के विकास और संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।”
स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस निरीक्षण में मौजूद रहे।












