संदिली सिंह,रायपुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर में आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय मंत्री ने आगामी छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🟠रजत जयंती समारोह पर विशेष फोकस
बैठक में तय किया गया,कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह को राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा –
“यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध धरोहर को नई पहचान दिलाने का हैं।”
🟠रामलला दर्शन योजना और बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समीक्षा
बैठक में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। इसके अलावा आगामी प्रमुख आयोजनों पर भी चर्चा हुई –
चक्रधर समारोह,बस्तर पंडुम,रामगढ़ महोत्सव और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय लिया गया कि इन आयोजनों को और अधिक प्रभावी, आकर्षक और भव्य बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय परिदृश्य में भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो सके।
🟠युवाओं के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण
बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया,कि बस्तर और सरगुजा अंचल के युवाओं के लिए होटल मैनेजमेंट में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इससे क्षेत्रीय युवाओं को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
🟠स्थानीय कलाकारों को मंच और प्रोत्साहन
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थानीय कलाकारों को मंच और अवसर प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता होगी।उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सहयोग,आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी और आर्थिक-सामाजिक प्रोत्साहन सुनिश्चित किया जाएगा।
🟠बैठक में उपस्थित अधिकारी
समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव रोहित यादव, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












