संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की हैं। यहाँ कार्डियोलॉजी विभाग ने 60 वर्षीय मरीज के हृदय की 100% ब्लॉक हो चुकी चार नसों की सफल एंजियोप्लास्टी कर उसे नई जिंदगी दी हैं।
🟠जब कई अस्पतालों ने किया मना, तब एसीआई बना उम्मीद
मरीज के परिजनों ने बताया,कि मध्यप्रदेश के कई बड़े अस्पतालों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए, एंजियोप्लास्टी करने से मना कर दिया था। तभी उन्हें एसीआई में पूर्व में हुए जटिल मामलों के सफल उपचार के बारे में पता चला और वे उम्मीद लेकर रायपुर पहुँचे।
मरीज ने खुद कहा:
“जब हर जगह से मना हो चुका था, तब एसीआई के डॉक्टरों ने हमें नई उम्मीद दी। आज मैं जीवन की नई शुरुआत कर पा रहा हूँ।”
🟠डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफलता
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में,राइट फीमोरल एंजियोप्लास्टी से मरीज की सभी ब्लॉकेज नसों को खोला गया। फिलहाल मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य हैं,और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पाँच साल पहले भी इसी तरह का एक जटिल केस मध्यप्रदेश से आया था, जिसकी सफल लेजर एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस बार भी लेजर की तैयारी की गई थी, लेकिन सामान्य एंजियोप्लास्टी से ही मरीज को नया जीवन मिला।
🟠डीन डॉ. विवेक चौधरी ने दिए थे तत्काल निर्देश
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए,डीन डॉ. विवेक चौधरी ने विभाग को तत्काल एंजियोप्लास्टी करने के निर्देश दिए, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका।
🟠पड़ोसी राज्यों के लिए भी भरोसेमंद केंद्र बनता एसीआई
लगातार मिल रही सफलताओं के चलते,एसीआई न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी जीवन रक्षक केंद्र बनता जा रहा हैं।












