संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महतारी सदन योजना को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“महतारी सदन सिर्फ इमारत नहीं, यह माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। यह गांव की महिलाओं के लिए शिक्षा, कौशल और उद्यमिता का केंद्र बनेगा, जो पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा।”
🟠महिलाओं के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र
महतारी सदन योजना के अंतर्गत गांवों में महिलाओं के लिए सुविधापूर्ण और सुरक्षित स्थान तैयार किया जा रहा हैं, जहाँ वे सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसी गतिविधियों में भाग लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।महिला स्व-सहायता समूहों को इन केंद्रों से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
🟠लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
लोकार्पण कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, सचिव निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा और परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपा।
🟠मुख्यमंत्री की दृष्टि – महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रदेश का विकास
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह योजना महिला शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी और ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण लाएगी।












