संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने आज एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित किए। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय मिशन (PM JANMAN) क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना था।
🟠24 जिलों में 85 स्वास्थ्य शिविर, 7,825 लोगों को मिला लाभ
अभियान के तहत राज्य के 24 जिलों में कुल 85 स्वास्थ्य शिविरों का संचालन हुआ। इसमें 51 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) ने सुदूर अंचलों तक पहुँचकर विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूह (PVTGs) सहित हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।
🔸️7,825 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया
🔸️इनमें 1,815 लोग विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) से थे
इस अभियान ने साबित किया,कि स्वास्थ्य सेवाएँ केवल शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि हर ग्रामीण और जनजातीय परिवार तक पहुँचनी चाहिए।
🟠व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ – महिलाओं और बच्चों पर विशेष जोर
स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने सामान्य ओपीडी सेवाओं से लेकर, गंभीर बीमारियों की जांच और परामर्श तक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।
🔸️2,118 लोगों का सामान्य ओपीडी इलाज
🔸️1,020 लोगों की हाईपरटेंशन (बीपी) जांच
🔸️1,108 मधुमेह जांच
🔸️878 महिलाओं में एनीमिया की जांच
🔸️260 महिलाओं की एएनसी/पीएनसी मातृत्व जांच
🔸️210 मलेरिया, 340 सिकल सेल और 112 टीबी जांचें
🔸️150 महिलाओं की मुख, स्तन और ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग
🔸️185 बच्चों का टीकाकरण
🔸️145 महिलाओं को परिवार नियोजन सेवाएँ
🔸️80 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श
🔸️60 लोगों को आयुष और वेलनेस सेवाएँ
🟠मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता
अभियान के तहत किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, सैनिटरी नैपकिन के उपयोग और संक्रमण से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।
🟠स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जागरूकता और भरोसा
शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ लोगों को पोषण, जीवनशैली में सुधार, नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत और बीमारियों से बचाव पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इस पहल ने न केवल स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का काम किया, बल्कि समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता भी बढ़ाई।
🟠महिला स्वास्थ्य से परिवार और समाज की सशक्तता
यह अभियान इस विचार को मजबूत करता हैं,कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर यह कार्यक्रम मातृत्व सेवाएँ, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव डाल रहा हैं।
🟠सरकार की प्रतिबद्धता – स्वास्थ्य सेवाएँ हर घर तक
राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास सुदूर और जनजातीय बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रहा हैं। इस अभियान ने यह साबित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ही समग्र विकास का मार्ग हैं।












