Nexis News

जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,29सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में कहा,कि जीएसटी सुधारों से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा हैं। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में राहत और खुशी आई हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मानित विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ और व्यवसायी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सक्रिय भागीदारी रही।🟠मुख्यमंत्री के मुख्य विचार

🔸️जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय हैं।

🔸️धारा 370 हटाने और ट्रिपल तलाक बिल जैसे कठिन निर्णयों की तरह ही यह सुधार भी जनता को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा हैं।

🔸️जीएसटी दरों में कटौती से गृहणियों के किचन बजट में कमी आई हैं,और किसानों को ट्रैक्टर की कीमतों में 65 हजार से 1 लाख तक की राहत मिली हैं।

🔸️नई औद्योगिक नीति से निवेशकों की रुचि बढ़ी हैं; जापान और कोरिया में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कई निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश में रुचि दिखाई।

🟠विशिष्ट अतिथि और सम्मानित विभूतियाँ

मुख्यमंत्री ने जॉन मार्टिन नेल्सन, डॉ राधेश्याम बारले,उषा बारले, डॉ पुखराज बाफना,फुलबासन बाई यादव,शमशाद बेगम, डॉ भारती बंधु,अनुज शर्मा, मदन सिंह चौहान, सबा अंजुम, अजय कुमार मंडावी, हेमचन्द मांझी, पंडी राम, जागेश्वर यादव, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश चौहान, नीता डुमरे सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया।🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️सांसद – रूपकुमारी चौधरी

🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️विधायक – पुरन्दर मिश्रा

🔸️विधायक – मोतीलाल साहू

🔸️अनुज शर्मा

🔸️संपत अग्रवाल

🔸️छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष – सतीश थौरानी

🔸️अखिलेश सोनी

🔸️श्रीचंद सुंदरानी

🔸️लाभचंद बाफना

🔸️यशवंत जैन

🔸️नवीन मार्कण्डेय

🔸️रमेश ठाकुर

🔸️जयंती पटेल

🔸️हर्षिता पांडेय

🔸️अजय भसीन

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!