Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश—“गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं में लाएँ गति”

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/8नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेशभर में संचालित सभी निर्माणाधीन और प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से संपन्न किए जाएँ।

🟠मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि —

“जल संसाधन परियोजनाएँ प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सिंचाई योजनाओं का समय-सीमा में पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक हैं।”

उन्होंने अधिकारियों से कहा,कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा कार्य की गति में तेजी लाने के लिए फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रदेश में चल रही प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!