Nexis News

आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की किताब “संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयास” का मानक पब्लिकेशन,दिल्ली द्वारा हुआ प्रकाशन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/8नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष सिंह की अंतरराष्ट्रीय विषय पर लिखी गई महत्वपूर्ण पुस्तक “संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण के प्रयास” का प्रकाशन दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा किया गया हैं।डॉ. सिंह वर्तमान में डीआईजी (CCTNS/ SCRB), पुलिस मुख्यालय रायपुर के रूप में पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी यह पुस्तक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डीजीपी अरुण देव गौतम को भेंट की।

🟠वैश्विक शांति पर केंद्रित गहन अध्ययन

यह पुस्तक शीत युद्ध के बाद 21वीं सदी में हिंसाग्रस्त देशों में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों—शांति-रक्षा (Peacekeeping), शांति-स्थापना (Peacemaking) और अब शांति-निर्माण (Peacebuilding)—की पड़ताल करती हैं।

डॉ. सिंह ने अपने शोध में बताया हैं,कि यूएन पीसबिल्डिंग कमीशन के पर्यवेक्षण में चल रहे मिशन आज वैश्विक शांति की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। पुस्तक इन प्रयासों के सैद्धांतिक पहलुओं और वास्तविक धरातल पर उनकी प्रभावशीलता का विश्लेषण करती हैं।

यह कृति विदेश नीति के नीति-निर्धारकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और प्रशासनिक प्रैक्टिशनर्स के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं। साथ ही, यह भारत जैसे विविधतापूर्ण देश के आंतरिक शांति-संवर्धन प्रयासों के लिए भी मार्गदर्शक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।

🟠भारत की वैश्विक भूमिका पर भी प्रकाश

डॉ. सिंह ने अपनी पुस्तक में उल्लेख किया हैं,कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता देश हैं।1950 से अब तक भारत ने 49 शांति मिशनों में लगभग 2 लाख शांतिसैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित की हैं।भारतीय पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों ने विश्व के कई संघर्षग्रस्त देशों में शांति स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

🟠डॉ. सिंह की शैक्षणिक उपलब्धियां

डॉ. संतोष सिंह ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से डॉक्टरेट, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) नई दिल्ली से एमफिल (अंतरराष्ट्रीय संबंध) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) वाराणसी से एमए (राजनीतिशास्त्र) की उपाधि प्राप्त की हैं।

उनके कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। एमफिल के दौरान उन्होंने “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों की भागीदारी” पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया था।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!