संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/9नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
लोक निर्माण विभाग ने सोशल मीडिया में प्रसारित उस भ्रामक जानकारी को पूरी तरह निराधार बताया हैं, जिसमें यह दावा किया गया था,कि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के परिवार के किसी निजी कार्यक्रम का भुगतान विभाग द्वारा किया गया हैं। विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि ऐसे किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं किया गया हैं।विभाग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दी गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी कथित बिल का उल्लेख नहीं हैं। इन बिलों से विभाग का कोई संबंध नहीं हैं।
बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता डी.के. चंदेल ने बताया,कि विभाग ने केवल सरकारी एवं वीआईपी कार्यक्रमों जैसे मुख्यमंत्री और मंत्रीगण के शासकीय आयोजनों में टेंट, पंडाल, लाइटिंग, साउंड एवं एलईडी आदि की व्यवस्था के लिए ही भुगतान किया हैं।
🟠विभाग द्वारा किए गए प्रमुख भुगतान (शासकीय कार्यक्रमों हेतु)
🔸️नवागढ़ (19–21 दिसम्बर 2024): मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय कार्यक्रम हेतु ₹1,76,30,694/-
🔸️जूनी सरोवर (25 जनवरी 2024): मुख्यमंत्री कार्यक्रम हेतु ₹71,16,646/-
🔸️अंधियारखोर (4 जुलाई 2024): मंत्री कार्यक्रम हेतु ₹17,99,088/-
🔸️मंडी परिसर (24 फरवरी 2024): विकसित भारत कार्यक्रम हेतु ₹11,88,084/-
🔸️संबलपुर (14 जनवरी 2025): मंत्री कार्यक्रम हेतु ₹10,11,450/-
🔸️स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, राज्योत्सव सहित विभिन्न शासकीय आयोजनों में ₹33,29,310/- से अधिक भुगतान नियमानुसार किया गया।
विभाग ने यह भी बताया,कि इन सभी कार्यक्रमों का माप पुस्तिका, देयक की प्रतियां, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यालयीन अभिलेखों में सुरक्षित हैं। सभी भुगतान पूर्व कार्यपालन अभियंता निर्मल सिंह ठाकुर के आदेशानुसार एवं वर्तमान कार्यपालन अभियंता डी.के. चंदेल द्वारा नियमानुसार किए गए हैं।
विभाग ने पुनः स्पष्ट किया,कि दिनांक 9 अगस्त 2024 के जिस कथित निजी कार्यक्रम को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही हैं,उसका भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं किया गया हैं।लोक निर्माण विभाग ने कहा हैं,कि इस प्रकार की झूठी एवं भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।












