Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी लोगों के लिए संजीवनी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/9नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी बन गई हैं। जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। इलाज का भारी खर्च सुनकर परिवार निराश था, लेकिन योजना के तहत उनका पूरा उपचार निःशुल्क स्वीकृत हुआ।रायपुर एम्स में 64 वर्षीय माँ सरस्वती यादव ने अपने बेटे को किडनी दान कर दूसरी बार जीवनदान दिया। प्रत्यारोपण सफल रहा और गणेशराम अब स्वस्थ हैं।

परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा —

“प्रदेश का हर नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकारी हैं, कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे — यही सच्ची जनसेवा हैं।”मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ में मानवीयता और संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक बन रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!