Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/10नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर,माना कैम्प में निर्मित स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद अपने गुजरात प्रवास के लिए इसी हैंगर से उड़ान भरी।

🟠आम यात्रियों को मिलेगी राहत

इस नई सुविधा से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान होने वाली भीड़भाड़ और असुविधा समाप्त होगी। अब वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

🟠6.50 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग ₹6.50 करोड़ की लागत से किया गया था। हालांकि, इसके नियमित संचालन के लिए आवश्यक DGCA (Directorate General of Civil Aviation) और BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) की अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं, जिसके बाद इसका नियमित परिचालन शुरू किया गया।🟠टैक्सी वे ‘E’ से रनवे से जुड़ा स्टेट हैंगर

नवनिर्मित हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट के रनवे से जोड़ा गया हैं। इससे वीवीआईपी मूवमेंट और भी सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।राज्य के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टरों का रखरखाव भी यहीं राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी अब यही नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

🟠कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उप सचिव सूरज साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!