Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

संदिली सिंह,गुजरात/10नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के बीच विकास, सुशासन और आपसी सहयोग के विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

🟠‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा हैं।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं।

🟠बस्तर आर्ट और “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान पर आधारित ‘बस्तर आर्ट’ और ‘बस्तर दशहरा’ की कॉफी टेबल बुक भेंट की।भूपेंद्र पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए,राज्य के रजत जयंती वर्ष पर संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभकामनाएँ दीं।

🟠भविष्य में दोनों राज्यों के बीच बढ़ेगा सहयोग

दोनों मुख्यमंत्रियों ने गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!