Nexis News

लाल आतंक के विरुद्ध जारी हैं अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/11नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली हैं। डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली मारे गए हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा,कि यह उपलब्धि “लाल आतंक के समूल नाश” की दिशा में एक निर्णायक कदम हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जवानों की बहादुरी और समर्पण का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया हैं,यह सफलता उसी दिशा में एक और मजबूत कदम हैं।

उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल उन्मूलन के मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही हैं, और प्रदेश में शांति, विकास और विश्वास का माहौल स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!