Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा : अब 200 यूनिट तक आधी बिजली,42 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना का ऐलान किया।घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह घोषणा एक गेम-चेंजर मानी जा रही हैं।

🟠200 यूनिट तक आधी बिजली — पूरे प्रदेश में लागू

अब जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 200 यूनिट तक हैं,उन्हें हाफ बिजली बिल का पूरा लाभ मिलेगा। इससे 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।200 से 400 यूनिट वाले भी होंगे फायदे में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को भी एक साल तक 200 यूनिट पर आधे बिल का लाभ मिलेगा।सरकार ने यह राहत इसलिए दी हैं,ताकि इस अवधि में लोग अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगवा सकें।इस तरह कुल 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ताओं को नई योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

🟠पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना — सबको मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया,कि केंद्र सरकार की योजना के साथ राज्य सरकार भी विशेष सब्सिडी दे रही हैं:

🔸️1 kW सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी

🔸️2 kW या उससे अधिक क्षमता पर 30,000 रुपये की सब्सिडी

सरकार का मानना हैं,कि यह कदम लोगों को धीरे-धीरे हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगा और राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगा।

🟠“सस्ती और भरोसेमंद बिजली हमारी प्राथमिकता” — मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी उपभोक्ताओं को सस्ती, नियमित और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना हैं।उन्होंने बताया,कि सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया में समय लगता हैं, इसलिए नई योजना 1 दिसंबर से लागू की जा रही है, जिससे जनता को तुरंत राहत मिल सके।

🟠बड़ा असर: जनता का बिजली बिल होगा कम, राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में होगा आत्मनिर्भर

सरकार को उम्मीद हैं,कि यह फैसला जनता के बिजली बिल में बड़ी कमी लाएगा और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!