Nexis News

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,ओबेरॉय–हयात–ताज जैसे प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा कार्य का मौका

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर सामने आया हैं। नवा रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध हैं,और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता हैं।

संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, ताज ग्रुप, हयात, मैरियट, फेयरमॉन्ट सहित देश के नामी होटल समूहों में कार्य करने का अवसर मिल रहा हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सभी पाठ्यक्रमों में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी उपलब्ध हैं।

🟠तीन वर्षीय डिग्री कोर्स में 80 सीटें

संस्थान द्वारा बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पूर्णकालिक डिग्री कोर्स की कुल 80 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डिग्री पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ₹15,000 से ₹25,000 तक स्टाइपेंड प्राप्त होता हैं। वहीं, डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के बाद छात्र सीधे पांच सितारा होटलों में कार्यरत हो जाते हैं।

🟠प्रवेश प्रक्रिया व महत्वपूर्ण तिथियां

🔸️संस्थान में प्रवेश नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE 2026) के माध्यम से होगा। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा हैं।

🔸️ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee के माध्यम से किया जा सकता हैं।

🔸️आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई हैं।

🔸️प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। परिणाम मई 2026 में घोषित किए जाएंगे तथा ऑनलाइन काउंसलिंग जून 2026 से प्रारंभ होगी।

🟠परीक्षा पैटर्न

कुल 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल विषय—

🔸️न्यूमेरिकल एबिलिटी – 15 अंक

🔸️रीजनिंग एवं लॉजिकल एबिलिटी – 15 अंक

🔸️जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर्स – 15 अंक

🔸️इंग्लिश लैंग्वेज – 45 अंक

🔸️सर्विस सेक्टर एप्टीट्यूड – 30 अंक

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में 12वीं पास (अंग्रेजी विषय अनिवार्य)। 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं हैं।

🟠अधोसंरचना व शैक्षणिक सुविधाएं

आईएचएम रायपुर में आधुनिक फूड प्रोडक्शन, बेकरी, एफ एंड बी सर्विस लैब, हाउसकीपिंग प्रैक्टिकल लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं तथा बालक-बालिका के लिए पृथक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध हैं। संस्थान उद्योग-आधारित प्रशिक्षण एवं इंडस्ट्री-अकादमिक समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता हैं।

🟠100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड

संस्थान ने अल्प समय में ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड स्थापित किया हैं। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी ओबेरॉय, ताज, हयात, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, सयाजी, मेफेयर, फेयरमॉन्ट, रिलायंस रिटेल, बर्गर किंग, बारबेक्यू नेशन, डोमिनोज, हल्दीराम सहित देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हुए हैं।आईएचएम रायपुर ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया हैं।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह संस्थान कम समय में रोजगार एवं उज्ज्वल भविष्य का सशक्त माध्यम बन रहा हैं।

🟠अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैं—

📞 0771-2972411, 0771-2990302, 94395-95155, 99770-42905, 78697-83865

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!