Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक एवं मीडिया समन्वय से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।उल्लेखनीय हैं,कि वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को हाल ही में मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया  हैं। अब उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने से उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। अपने दायित्वों के अंतर्गत वे माननीय मुख्यमंत्री को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं, जिससे सरकार और मीडिया के बीच संवाद एवं समन्वय को नई दिशा मिलने की संभावना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!