Nexis News

धान खरीदी पर सियासत तेज : टोकन को लेकर किसानों की परेशानी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई हैं। एक ओर जहाँ किसान धान बेचने और टोकन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहा हैं। इसी बीच इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया हैं।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी हैं,और विपक्ष को आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल और वर्तमान सरकार की स्थिति की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी खरीदी केंद्रों में निर्धारित और बढ़ाए गए लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदी की जा रही हैं।

मंत्री ने टोकन और लक्ष्य की कमी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा,कि सरकार ने आवश्यकता के अनुसार लक्ष्य बढ़ाया हैं और उसी अनुरूप किसानों से धान खरीदा जा रहा हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया,कि 31 जनवरी तक किसानों के पास उपलब्ध पूरा धान विधिवत तरीके से खरीदा जाएगा। वहीं, जब 31 जनवरी के बाद धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया, तो मंत्री ने कहा कि “पहले 31 जनवरी आने दीजिए, उसके बाद आगे की स्थिति पर विचार किया जाएगा।”

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही हैं,कि कृषि मंत्री के इस आश्वासन के बाद क्या वास्तव में सभी किसान 31 जनवरी तक अपना धान बेच पाएंगे, या फिर जमीनी स्तर पर किसानों की परेशानियां बनी रहेंगी—यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!