Nexis News

रायपुर साहित्य उत्सव से राष्ट्रीय पहचान को मिलेगा नया आयाम : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रायपुर साहित्य उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेगा। उन्होंने देशभर से आए साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए इसे रजत जयंती वर्ष में साहित्य को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन बताया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि माता शबरी, माता कौशल्या और छत्तीसगढ़ महतारी की यह धरती साहित्य और संस्कृति की उर्वर भूमि रही हैं। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित यह उत्सव आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा,कि रायपुर साहित्य उत्सव तीन माह के सतत परिश्रम और दूरदर्शी सांस्कृतिक सोच का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछली और नई पीढ़ी के बीच साहित्य के माध्यम से मजबूत सेतु का कार्य करेगा।उद्घाटन सत्र में कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा ने कहा कि अमृतकाल का गणतंत्र भारत आत्मबोध, सांस्कृतिक चेतना और साहित्यिक मूल्यों को और सुदृढ़ कर रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!