Nexis News

गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि गौमाता केवल आध्यात्मिक रूप से पूजनीय नहीं हैं, बल्कि आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी उनका अत्यंत महत्व हैं। उन्होंने बताया,कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गौशालाओं में गायों के चारे हेतु दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये किया गया हैं, वहीं अब गौशालाओं को 25 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार द्वारा गोधामों का निर्माण किया जा रहा हैं,जहां घुमंतू गौवंश की समुचित देखभाल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मान्यता हैं, कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता हैं और प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व पंचगव्य का उपयोग किया जाता हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च होना गर्व का विषय हैं। इस फिल्म के माध्यम से समाज को गौमाता के महत्व को और गहराई से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माण टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा,कि गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना आवश्यक हैं। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ऑर्गेनिक खेती का आधार हैं। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का सशक्त संदेश आमजन तक पहुंचेगा। फिल्म जैसे प्रभावशाली माध्यम से बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म का पोस्टर, गीत ‘गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ तथा पंचगव्य उत्पादों के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।कार्यक्रम में अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!