संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,28जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना राजपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 पौआ अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई,कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में एक बैग भरकर अंग्रेजी शराब को पीठ पर लादकर शंकरगढ़ की ओर अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजपुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका।
🟠पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों की पहचान
🔸️शिवप्रसाद पिता अमन साय उरांव (उम्र 28 वर्ष) एवं
🔸️ओमप्रकाश दिवान पिता सुखदेव दिवान (उम्र 30 वर्ष)
🔸️दोनों निवासी ग्राम कमारी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 1334 तथा कुल 45 पौआ अंग्रेजी शराब जब्त की।
🟠जब्त शराब में शामिल हैं—
🔸️JAMMU Special Whisky (180 ml) – 35 नग (₹120 प्रति पौआ)
🔸️Party Special (180 ml) – 10 नग (₹160 प्रति पौआ)
🔸️कुल जप्त शराब की कीमत ₹5,800/- आंकी गई हैं।
आरोपियों का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 28 जनवरी 2026 को माननीय JMFC न्यायालय, राजपुर में प्रस्तुत किया गया।इस संपूर्ण कार्रवाई को निरीक्षक भारद्वाज सिंह के निर्देशन में प्रधान आरक्षक 246 राजेंद्र ध्रुव, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक रूपेश गुप्ता, आरक्षक अजय शुक्ला एवं सैनिक शैलेंद्र गुप्ता द्वारा अंजाम दिया गया।












