संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी रायपुर में आज खेल उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया,जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 3 से 8 फरवरी तक चलेगी।
इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में देशभर की 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 6 टीमें मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। रेलवे, सर्विसेस, इंडियन यूनिवर्सिटी सहित केरल, तमिलनाडू, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ की टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं।उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेलों के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाते हुए तमिलनाडू और सर्विसेस के बीच हुए रोमांचक उद्घाटन मुकाबले को पूरा देखा। कांटे की टक्कर वाले इस मैच के समाप्त होने के बाद ही वे इंडोर स्टेडियम से रवाना हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा,कि व्हॉलीबॉल टीमवर्क, समन्वय और अनुशासन का खेल है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। सरकार खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं,ताकि प्रदेश के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।मुख्यमंत्री ने खेल प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा,कि वर्षों से बंद राज्य खेल अलंकरण सम्मान को पुनः शुरू किया गया हैं। ओलंपिक में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, वहीं स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन रही हैं। बस्तर ओलंपिक इसका जीवंत उदाहरण हैं,जिसमें पहले वर्ष 1.65 लाख और दूसरे वर्ष करीब 4 लाख लोगों ने भाग लेकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाई दी हैं।छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने स्वागत भाषण में आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, भारतीय व्हॉलीबॉल संघ सहित विभिन्न राज्यों के संघ पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।












