Nexis News

अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती : कलेक्टर ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के दिए निर्देश

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय-सीमा की बैठक में, जिले के प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से प्राप्त आवेदन,मांग और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🟠अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई

कलेक्टर ने जिले की रेत खदानों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग और कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।साथ ही, सभी जनपद पंचायत सीईओ को पीएम आवास हितग्राहियों और उनके ट्रैक्टरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्यों में लगे वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सके।

🟠निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने जिले में चल रहे,सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी,कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने धरती आबा, आयुष्मान कार्ड, पीएम सूर्यघर, आभा आईडी, अपार आईडी, पीएम स्वनिधि और पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान की भी समीक्षा की। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘आई गॉट कर्मयोगी डॉट जीओवी इन’ पोर्टल पर मार्च तक पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

🟠जनदर्शन आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

🟠रबी फसलों की 100% गिरदावरी के निर्देश

रबी मौसम में दलहन, सरसों और मूंगफली जैसी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदारों एवं पटवारियों को 100 प्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश दिए गए।

🟠‘प्रशासन गांव की ओर’ के तहत रात्रिकालीन जन चौपाल

‘प्रशासन गांव की ओर’ थीम पर आगामी दिनों में रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सरिया तहसील का सांकरा गांव, जो चारों ओर से ओडिशा के गांवों से घिरा हैं,विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। ऐतिहासिक रूप से यह गांव रियासतकाल में सारंगढ़ रियासत को दान में प्राप्त हुआ था।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!