Nexis News

सारंगढ़ में साभर का शिकार : 5 किलो मांस और हथियार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिले के रेगालमुड़ा गांव के जंगल में साभर (जंगली हिरण) के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई दबिश में आरोपी शिकार किए गए वन्यजीव का मांस बांटने की तैयारी कर रहे थे।वन अमले ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान करीब 5 किलो साभर का मांस, एक तंगिया, एक खरदा (धारदार औजार), तीन मोटरसाइकिल और एक टॉर्च बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में शिकार की पुष्टि होने के बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई, जहां से जंगल क्षेत्र में साभर के शेष अवशेष भी बरामद किए गए।वन विभाग ने विधिवत पंचनामा कार्रवाई कर वन्यजीव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।

🟠वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। इस अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर कठोर कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान हैं। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी जारी हैं।

🟠आरोपी

🔸️कैलाश पिता आसाराम, निवासी रेगालमुड़ा

🔸️कौशल पिता आसाराम पटेल, निवासी रेगालमुड़ा

🔸️ताराचंद पिता कैलाश पटेल, निवासी रेगालमुड़ा

🔸️रामकुमार पिता भागीरथी पटेल, निवासी रेगालमुड़ा

🔸️परसराम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा, निवासी रेगालमुड़ा

🔸️कार्तिकेश्वर सारथी पिता महेशराम सारथी, निवासी रेगालमुड़ा

🟠वन विभाग की चेतावनी

वन विभाग के रेंजर विदेशी सिदार ने कहा, “वन्यजीवों का शिकार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया हैं और जब्त सामग्री को विधिवत सील किया गया हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि किसी भी प्रकार की वन्यजीव शिकार या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि जैव विविधता और वन संपदा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!