संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह में निर्वाचन के मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और धान खरीदी कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को विशेष रूप से सराहा गया।
🟠एसआईआर और धान खरीदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन
एसआईआर एवं धान खरीदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, तहसीलदार शनि पैकरा, आयुष तिवारी, नीलिमा अग्रवाल, कमलेश सिदार, कोमल साहू, प्रकाश पटेल, मोहन साहू सहित तीनों जनपद पंचायत सीईओ—राधेश्याम नायक, अजय पटेल और प्रतीक प्रधान को सम्मानित किया गया।
🟠शिक्षा गुणवत्ता और आबकारी में बेहतर कार्य
स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया को सम्मानित किया गया। धान खरीदी में उत्कृष्ट समन्वय के लिए सहकारिता आयुक्त व्यासनारायण साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार एसआईआर, अवैध शराब पर रोकथाम और आबकारी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा को भी सम्मानित किया गया।कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा,कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता हैं और प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में सहायक होता हैं।












