Nexis News

कोरिया महोत्सव का शुभारंभ : जिलेवासियों को 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैकुंठपुर में तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव 2026 का शुभारंभ करते हुए, जिलेवासियों को 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।इस अवसर पर 70 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 104 कार्यों का लोकार्पण तथा 85.54 करोड़ रुपये से अधिक के 40 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं कोरिया जिले की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार स्तंभ हैं।

🟠किसान,महिला और जनजातीय सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में किसान,महिला और जनजातीय समाज की भूमिका अहम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा हैं। धान खरीदी की अंतर राशि होली से पहले किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे लगभग 10 हजार करोड़ रुपये किसानों को मिलेंगे।महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक लगभग 15 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

🟠आवास, नक्सल उन्मूलन और विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया,कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनका निर्माण तेजी से जारी हैं। बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन और विकास कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना से बस्तर में विकास कार्यों को गति मिली हैं।

🟠पर्यटन और अधोसंरचना को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले में पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने की घोषणा की। देवगढ़ छुरी धाम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही पुलिस चौकी पोड़ी को थाना का दर्जा, पंडोपारा सहायता केंद्र को चौकी में उन्नयन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन एवं जिला पुरातत्व कार्यालय की स्थापना तथा फूलपुर में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की घोषणा की गई।आवागमन सुदृढ़ करने के लिए कई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की घोषणा की गई, जिनमें कोरिया से छिंदया शिवपुर तक लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया निर्माण कुषहा से घुघरा मार्ग पर 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया निर्माण।

🟠18 करोड़ रुपये की लागत से सलका बाईपास निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा,कि बेहतर कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!