Nexis News

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘भू-अभिलेख नियमावली’ का किया विमोचन,छत्तीसगढ़ के अद्यतन सर्कुलर शामिल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में भू-अभिलेख नियमावली (भाग 1 से 4) पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उमेश पटेल और श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित हैं,जिसमें छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग के अद्यतन सर्कुलर और आदेशों का व्यवस्थित संकलन किया गया हैं।

🟠छत्तीसगढ़ केंद्रित नियमावली की खासियत

अब तक बाजार में उपलब्ध पुस्तक के लेखक और प्रकाशक मध्यप्रदेश के होने के कारण उसमें मध्यप्रदेश शासन के सर्कुलर और आदेश प्रमुखता से शामिल थे, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के अद्यतन आदेशों का अभाव था।नई नियमावली में वर्ष 2000 के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी वे सर्कुलर शामिल नहीं किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ में लागू नहीं हैं। इसके स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अद्यतन सर्कुलरों को अध्याय-वार व्यवस्थित रूप से संकलित किया गया हैं।

🟠परिशिष्ट में शामिल महत्वपूर्ण विषय

पुस्तक के परिशिष्ट में निम्न महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित नवीनतम सर्कुलर शामिल किए गए हैं—

🔸️सर्वे संबंधी प्रावधान

🔸️राजस्व वन भूमि के अभिलेख

🔸️गिरदावरी

🔸️डिजिटल क्रॉप सर्वे

🔸️विषय आधारित प्रश्नोत्तर

🔸️इकाई परिवर्तन एवं शब्दार्थ

यह संकलन राजस्व अधिकारियों, अधिवक्ताओं, भू-अभिलेख कर्मियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

🟠ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध

छत्तीसगढ़ विशेष की यह नियमावली पुस्तक बाजार के साथ-साथ प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।राजस्व मंत्री टंक वर्मा ने कहा,कि यह पुस्तक राजस्व प्रणाली को स्पष्ट, अद्यतन और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं,तथा इससे नागरिकों के हितों की रक्षा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को बल मिलेगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!