असम में चुनावी रणभेरी फूंककर लौट रहे डिप्टी सीएम अरुण साव, रायपुर में आज किसानों की बड़ी बैठक; होली के लिए चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की राजनीति आज एक ओर चुनावी रणनीतियों और किसान आंदोलनों के इर्द-गिर्द घूम रही हैं,तो दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रशासनिक बैठकों के साथ ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ में शिरकत करेंगे।

​1. मिशन असम : तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लौट रहे डिप्टी सीएम साव

​🔸️छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज असम के अपने तीन दिवसीय चुनावी दौरे से वापस रायपुर लौट रहे हैं।

🔸️​रणनीति: साव ने असम के लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा संगठन के साथ गहरी पैठ बनाई हैं।

​🔸️प्रमुख मुद्दे: उन्होंने तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर में बैठकों के दौरान ‘डबल इंजन सरकार’ के विकास, युवाओं की तरक्की और महिला सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाया हैं। चुनाव संपन्न होने तक उनका असम प्रवास समय-समय पर जारी रहेगा।

​2. किसान मोर्चा की बैठक: ₹3286 धान अंतर राशि पर होगा मंथन

​🔸️राजधानी के कलेक्टर गार्डन में आज दोपहर 1:00 बजे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के घटक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई हैं।

​🔸️मुख्य एजेंडा: छत्तीसगढ़ में धान का ₹3286 प्रति क्विंटल अंतर राशि का भुगतान एक प्रमुख मुद्दा होगा। साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील के किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ भी सक्रिय रूप से शामिल रहेगा।

​3. होली स्पेशल ट्रेनें: 15 ट्रेनों का होगा परिचालन

​🔸️होली के त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी हैं।

​🔸️रूट: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

​🔸️पटना-चर्लपल्ली स्पेशल: यह ट्रेन 07 फेरों के लिए चलेगी और प्रत्येक सोमवार व बुधवार को पटना से रवाना होगी। इसका ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

​4. बीजेपी सहयोग केंद्र: आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सुनेंगी फरियाद

​🔸️भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी। वे दोपहर में आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण करने का प्रयास करेंगी।

​5. मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

​🔸️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पूरी तरह प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

​🔸️विभागीय समीक्षा: मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन) में वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।

​🔸️सांस्कृतिक संध्या: शाम 6:30 बजे वे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य ‘जाणता राजा’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें